UP News : गैलेंट ग्रुप के ठिकानों पर 24 घंटे से रेड जारी, IT की टीम कर रही छापेमारी
UP News: Raid continues since 24 hours at Gallant Group's bases, IT team is raiding
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:22 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:22 AM
UP News : गोरखपुर में गैलेंट ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। यूपी, दिल्ली, गुजरात और बंगाल में भी IT की टीमें मंगलवार सुबह 9 बजे से एक साथ छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में गैलेंट के बैंक रोड स्थित कार्यालय, गीडा स्थित फैक्ट्री और बरगदवा इलाके में स्थित आवास पर भी अभी रेड जारी है। गैलेंट पूर्वांचल की सबसे बड़ी सरिया फैक्ट्रियों में से एक है।
UP News :
वही 24 घंटे से अधिक समय से चल रही इस रेड में इनकम टैक्स की टीम को क्या कुछ मिला, फिलहाल यह अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन, सूत्रों का दावा है कि बड़े टैक्स चोरी को लेकर यह रेड की जा रही है। छापामारी के दौरान टीम गैलेंट कंपनी के तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
कुछ दस्तावेज हुए जब्त
इसके साथ ही शहर के शहर के बड़े बिल्डर शोभित मोहन दास और दो चार्टर्ड एकाउंटेंट के वहां भी सर्च ऑपरेशन जारी है। टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर को अपने कब्जे में लिए जाने की सूचना है। GDA मेडिसिटी में गैलेंट और शोभित सहयोगी है। एक टीम शोभित मोहन के परिसर और दफ्तर में दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं, अन्य टीमें गैलेंट फैक्ट्री गीडा पर पहुंचकर जांच कर रही है
30 से अधिक गाड़ियों से पहुंची है टीम
दरअसल, गैलेंट समूह के ठिकानों पर बुधवार को सुबह आयकर विभाग के उप निदेशक जांच शशिकांत यादव के निर्देशन में 35 गाड़ियों से लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर जिले के 200 से अधिक अधिकारियों की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। टीमों ने गीडा स्थित गैलेंट इस्पात की फैक्ट्री, प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल के विकास नगर, बरगदवा स्थित आवास और बैंक रोड स्थित मुख्य कार्यालय और उससे जुड़े दफ्तरों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
घर और कार्यालय पर भी छापेमारी
टीम ने समूह के एक डायरेक्टर के घर और कार्यालय पर भी सर्च आपरेशन चलाया। गैलेंट समूह के एमडी के रिश्तेदार के बेतियाहाता स्थित घर पर भी टीम देर रात तक जमी रही। वहीं गोरखनाथ रोड पर साकेत नगर में एमडी के रिश्तेदार का आवास पर भी टीम पहुंची, तब पता चला कि यह मकान बिक चुका है। इसी क्रम में दो चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालयों और आवास पर भी टीम ने कार्रवाई की।
इससे पहले जीएसटी ने मारी थी रेड
गैलेंट सारिया के साथ गैलेंट गेहूं के आटे, सूजी, मैदा और चोकर का उत्पादन भी करता है। पिछले एक साल में गैलेंट सरिया का प्रमोशन फिल्म स्टार अजय देवगन कर रहे हैं। जिससे बाद भी गैलेंट को सुर्खियां मिली हैं। कुछ दिन पहले सेंट्रल GST की टीम ने भी छपा मारा था। पूरे मामले में गैलेंट प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है। प्रबंध निदेशक चन्द्र प्रकाश अग्रवाल और एमडी मयंक अग्रवाल अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
IT की टीम ने आवास की भी जांच की
बैंक रोड स्थित शहर के एक चर्चित बिल्डर के आवास पर भी टीम ने सुबह 9 बजे से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि आयकर की टीम ने एंट्री गेट को पूरी तरह बंद कर दिया। देर शाम तक टीम अंदर पूछताछ करती रही। घर से एक भी व्यक्ति नहीं निकला। टीम के लिए लंच पास के ही एक रेस्टोरेंट से भेजा गया। आयकर की टीमें देर रात तक जांच में जुटी रही।