उत्तर प्रदेश के इस शहर में 733 लोगों को मिलेगा अपना घर, लॉटरी से आवंटित होंगे रेडी-टू-मूव फ्लैट
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:51 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:51 PM
अगर आप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (संगमनगरी) में रहते हैं और आपका अपना घर नहीं है, तो यह खबर आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपने विभिन्न आवासीय योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट और प्लॉट लॉटरी के जरिए आवंटित करने का फैसला किया है। UP News :
लॉटरी के जरिए फ्लैट और प्लॉट
पीडीए के अनुसार, कुल 611 फ्लैट और 72 प्लॉट लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक आवेदक 25 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जागृति विहार, कालिंदीपुरम: 179 फ्लैट खाली, 54.30 वर्गमीटर, कीमत 33.35 लाख रुपये। (फेज-2 में 13 फ्लैट, फेज-3 में 166 फ्लैट)
* यमुना विहार, नैनी-1: 152 फ्लैट खाली, 75.29 वर्गमीटर, कीमत 36.55 लाख रुपये।
* डिवाइन अपार्टमेंट, झूंसी: 4 फ्लैट, 3बीएचके, 170.66 वर्गमीटर, कीमत 1.20 करोड़ रुपये।
* अलकनंदा अपार्टमेंट, गोविंदपुर: 2 फ्लैट, 2बीएचके, 103.40 वर्गमीटर, कीमत 64.38 लाख रुपये।
मौसम विहार योजना:
* शिशिर श्रेणी: 35 फ्लैट, 102.94 वर्गमीटर, कीमत 52.90 लाख रुपये।
* हेमंत श्रेणी: 25 फ्लैट, 85.51 वर्गमीटर, कीमत 44.35 लाख रुपये।
* बसंत श्रेणी: 32 फ्लैट, 80.25 वर्गमीटर, कीमत 43.02 लाख रुपये।
इसके अलावा मानस विहार, आजाद अपार्टमेंट, सरस विहार और सुगम विहार में भी फ्लैट खाली हैं।
प्लॉट की जानकारी
पीडीए ने 72 प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से 49 व्यावसायिक और 23 आवासीय हैं। सबसे ज्यादा 16 आवासीय प्लॉट कालिंदीपुरम आवास योजना में उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक पीडीए की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से लॉटरी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह मौका आपके सालों के घर का सपना पूरा करने का है। UP News