UP-बिहार के यात्रियों को राहत, अब हर जिले तक पहुंचेगी रोडवेज बस
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:47 AM
UP News : उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए यात्रा करना अब और आसान होने जा रहा है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को लेकर एक अहम समझौता हुआ है, जिसके तहत यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसें बिहार के अधिकांश हिस्सों तक चलेंगी और बिहार परिवहन (Bihar Transport) की बसें भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चल सकेंगी।
परमिटों के विस्तार पर हुई आपसी सहमति
यह निर्णय बृहस्पतिवार को यूपी परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में दोनों राज्यों के परिवहन अधिकारियों ने भाग लिया और आपसी सहमति से नए रूट जोड़ने, बसों की संख्या बढ़ाने और परमिटों के विस्तार पर सहमति जताई। प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने कहा, "इस समझौते से दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी। यात्रियों को अब सीधी, तेज और सुविधाजनक बस सेवा मिलेगी।" इस बैठक में विशेष सचिव केपी सिंह, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, राम सिंह वर्मा, और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से अतुल कुमार व पवन शांडिल्य जैसे अधिकारी भी शामिल रहे।
मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में उतरिया-रायबरेली रेलखंड के बीच समपार संख्या-152 और 188 पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
जानें प्रभावित ट्रेनें
15119 बनारस - देहरादून एक्सप्रेस (31 मई): अब यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, सुलतानपुर, उतरिया होते हुए चलेगी। वहीं चिलबिला, मां चंडिका देवी धाम अंतू, अमेठी, गौरीगंज, जायस, फुरसतगंज, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
13168 आगरा कैंट – कोलकाता एक्सप्रेस (31 मई): 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
15108 लखनऊ – बनारस एक्सप्रेस (31 मई): लखनऊ से 210 मिनट की देरी से चलेगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे से ट्रेन की अपडेट स्थिति की जानकारी अवश्य लें।