दुखद: छत पर चढ़ा था तिरंगा लगाने, हुआ ये दर्दनाक हादसा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:47 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पुर एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां तिरंगा लगाने के चक्कर में एक 19 साल के युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी दुकान में तिरंगा झंडा लगाने के चढ़ा, तभी उसके साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ।
बिजली लाइन से हुआ बड़ा हादसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें हाथरस में मरे मृतक का नाम सुहेल है, स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा लगाने के लिए जब वह दुकान की छत पर चढ़ता तब सुहेल ऊपर से गुजर रहे बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद करंट लगते सुहेल नीचे आ गिरा। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आकर युवक को अस्पताल लेकर भगे, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे का है, जहां सुहेल अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ा था। उसी छत के पास से हाइटेंशन लाइन गुजरती है। झंडा लगाते समय सुहेल इस हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही सुहेल छत से जमीन पर आ गिरा। इसके बाद आफर-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों ने ये मंजर देखा उनके होश उड़ गए। तुरंत सुहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहेल की मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप UP News
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के खिजरगंज निवासी सुहेल (पुत्र नईम) की नगर पालिका के पास दुकान है। 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित होकर सुहेल भी अपनी दुकान की छत पर झंडा लगाने के लिए चढ़ा था, जहां से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। जिसके करंट की चपेट में सुहेल आ गया और छत से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद परिजन और पड़ोसी दुकानदार उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए । लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली लाइन को लेकर नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।