UP News :कमरे में बहन को ब्वॉय फ्रेंड संग देखा तो कर दी हत्या
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
UP News : संभल (उप्र)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन को किसी अन्य पुरुष के साथ देख कर आवेश में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
UP News
बता दें, भाई नितिन की बहन अपने ब्वॉय फ्रेंड् के साथ अक्सर छिप—छिप कर मिलती थी। भाई ने इसका कई बार विरोध किया और उसे समझाया भी। लेकिन, उस पर इसका कोई भी असर नहीं हुआ। तभी गुरूवार की रात में नितिन ने अपनी बहन को उसके दोस्त के साथ बंद कमरे में देख लिया। इससे उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। लिहाजा, आवेश में आकर उसने अपनी बहन का गला दबाकर हत्या कर दिया। तभी मौका पाकर उसका दोस्त भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे के रामवीर ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि बृहस्पतिवार रात उसके बेटे नितिन ने अपनी बहन (18) को कमरे में उसके मित्र के साथ देखा, जिसके बाद आवेश में आकर उसने गला दबा कर बहन की हत्या कर दी ।
पिता की तहरीर पर बेटे नितिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।