चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं उत्तर प्रदेश वाले इस बाबा के
UP News
भारत
चेतना मंच
09 Jul 2025 11:32 PM
UP News : उत्तर प्रदेश वाला छांगुर बाबा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निशाने पर आए छांगुर बाबा के नए-नए चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा उससे भी बड़ा खिलाड़ी निकला जितना बड़ा उसे उत्तर प्रदेश की सरकार ने समझ लिया था।
उत्तर प्रदेश के हर कोने में हो रही है छांगुर बाबा की चर्चा
उत्तर प्रदेश के हर कोने में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश वाले छांगुर बाबा के नाम से चर्चित इस तथाकथित बाबा की सबसे खास चेली का नाम नीतू नवीन वोहरा है। उत्तर प्रदेश के छांगुर बाबा ने नवीन वोहरा का धर्म बदलकर उसका नया नाम नसरीन रख दिया था। नसरीन उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि तमिलनाडु की रहने वाली है। नसरीन की असली पहचान सामने आने के बाद यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश वाले छांगुर बाबा का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच टीम छांगुर बाबा के विदेशी कनेक्शन की भी छानबीन कर रही है। UP News
छांगुर बाबा की खास राजदार है नीतू उर्फ नसरीन
उत्तर प्रदेश पुलिस को छांगुर बाबा की सबसे बड़ी राजदार नीतू उर्फ नसरीन की पूरी कुंडली मिल गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छांगुर बाबा की खास चेली नीतू उर्फ नसरीन मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली है। वह मुंबई में अपने पति नवीन वोहरा के साथ छांगुर बाबा के संपर्क में आई थी। उसने बाबा को बताया था कि उसे मानसिक तौर पर कुछ दिक्कतें हैं और साथ ही प्रेग्नेंसी में भी परेशानी है। कथित तौर पर उसकी तमाम दिक्कतों को छांगुर बाबा ने ठीक कर दिया था। उसी के बाद से वह बाबा की मुरीद हो गई और फिर बाबा के साथ ही रहने लगी। बताया जा रहा है कि मर्ज जानने के बाद जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने नसरीन को दवाइयां दी थीं। बाबा ने उसे एक अंगूठी भी दी थी। फायदा होने पर नसरीन छांगुर बाबा से काफी प्रभावित हो गई थी। इसके बाद वह कई बार उससे मिलने के लिए गई। बाद में छांगुर बाबा ने नीतू नवीन वोहरा और उसके पति नवीन वोहरा का धर्मांतरण करवा दिया। नवीन को अपना नाम जमालुद्दीन दिया, जबकि नीतू को नसरीन बना दिया। धर्मांतरण के बाद दोनों बाबा के करीबी और राजदार बन गए। बलरामपुर स्थित कोठी भी नसरीन के ही नाम पर थी। आलम यह था कि नवीन गाड़ी चलाता था और पीछे की सीट पर नीतू यानी नसरीन और झांगुर बाबा बैठकर पूरा नेटवर्क चलाते थे। छांगुर बाबा और उसका बेटा महबूब भी साथ मिलकर धर्मांतरण का पूरा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। नसरीन को छांगुर बाबा अपनी पत्नी की तरह रखता था और लगातार धर्मांतरण करवाने में जुटा हुआ था। हालांकि, बीते दिनों यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा, उसके बेटे महबूब, नीतू नवीन वोहरा और नवीन वोहरा को गिरफ्तार कर लिया। UP News
छांगुर बाबा ने किया था नीतू उर्फ नसरीन के परिवार का धर्म परिवर्तन
उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने बताया कि छांगुर बाबा ने मुंबई के वोहरा परिवार को पूरी तरह इस्लाम में धर्मांतरित करा लिया था। 2015 में दुबई में इस परिवार ने इस्लाम कबूल किया था। नवीन वोहरा जमालुद्दीनबन गया, नीतू वोहरा नसरीन बन गई और उसकी नाबालिग बेटी सबीहा बन गई। इसके बाद इस परिवार के नाम पर पुणे और बलरामपुर में कई संपत्तियां खरीदी गईं। एटीएस की जांच में पता चला कि नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर 8 बैंक खाते खोले गए थे। इनमें 5 करोड़ से ज्यादा की रकम संदिग्ध स्रोतों से आई थी। वहीं, नवीन वोहरा उर्फ जमालुद्दीन के खातों में विदेश से 34 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। आरोप है कि यह सारा लेन-देन धर्मांतरण से जुड़े कामों में लगाया गया। साथ ही पुणे, उतरौला, लखनऊ और अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदी गई। बीते मंगलवार को बलरामपुर वाली कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ। UP News
छांगुर बाबा के फाइनेंस मैनेजर को तलाश रही है उत्तर प्रदेश पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने छांगुर बाबा के फाइनेंस मैनेजर का नाम भी उजागर हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक खास टीम छांगुर बाबा के फाइनेंस मैनेजर को तलाशने में जुट गई है। छांगुर बाबा के फाइनेंस मैनेजर का नाम मोहम्मद अहमद खान बताया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते ATS को मोहम्मद अहमद खान के विषय में बड़ी जानकारी मिली है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के ATS के सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद अहमद खान सिर्फ अवैध धर्मांतरण ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध और आतंकी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। वह छांगुर बाबा के तमाम आर्थिक लेन-देन और धर्मांतरण फंडिंग का संचालन करता है। उत्तर प्रदेश एटीएस, लखनऊ और बलरामपुर पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अब तक उसे पकड़ नहीं जा सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्सर अपना ठिकाना बदलता रहता है, जिससे उसकी गिरफ्तारी कठिन हो गई है। बलरामपुर निवासी मोहम्मद अहमद खान के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों से संपत्ति कब्जाने, और भूमाफिया गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। यह सभी गतिविधियां कथित तौर पर धर्मांतरण के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए की जाती थीं। UP News
पुणे में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है छांगुर बाबा की
सूत्रों के अनुसार, आरोपी खान ने महाराष्ट्र के पिंपरी (पुणे) इलाके में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खड़ी कर रखी है। यहां कथित तौर पर एक कट्टरपंथी ट्रेनिंग कैंप भी संचालित होता है, जहां धर्मांतरण के लिए लोगों को उकसाया जाता है और उन्हें कट्टर इस्लामी विचारधारा का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह सारा नेटवर्क छांगुर बाबा का ही बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मोहम्मद अहमद खान की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। एजेंसियों का मानना है कि खान की गिरफ्तारी से धर्मांतरण रैकेट और आतंकी फंडिंग के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सकेगा। UP News