UP News : बांदा में जमीन के विवाद में बेटे-बहू की धारदार हथियार से हत्या
UP News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:49 AM
UP News / बांदा। जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए एक बाप कितना बेहरम और निर्दयी हो सकता है। वह इस खबर को पढ़ने के बाद जाना जा सकता है। यूपी के बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से अपने बेटे और बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया।
UP News
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में मंगलवार की रात देशराज ने धारदार हथियार से अपने 35 वर्षीय बेटे मनुवा और 30 वर्षीय बहू चुन्नी की पर हत्या कर दी और फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि दोनों शव अलग-अलग जगहों पर चारपाई पर पड़े पाए गए, जिससे प्रतीत होता है कि सोते समय दोनों की हत्या की गई होगी। मृत दंपति के बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी देशराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि देशराज के नाम 13 बीघा कृषि भूमि है जिसे वह बेचना चाहता था, लेकिन मनुवा इसका विरोध करता था। पिता जमीन ना बेच पाए, इसलिए उसने अदालत में मुकदमा भी दायर किया था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।