
UP News: गोरखपुर में 4 मई को नगर निकाय चुनाव का मतदान सकुशल संपन्न संपन्न् कराने के बाद अब हर पार्टी और प्रत्याशी अपने जीत या हार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जब तक काउंटिंग कंप्लीट नहीं होती यह कह पाना मुश्किल होगा कि किस प्रत्याशी की जीत होगी और किस पार्टी का मेयर बनेगा। हालांकि चुनाव खत्म होने के बाद EVM को और मतपेटिका के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि काउंटिंग शुरू होने के बाद 6 घंटे में मेयर-पार्षद के लिए पड़े वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी और उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा।
वहीं, EVM और मतपेटिका सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम के बाद भी समाजवादी पार्टी के लोग स्ट्रांग रूम पर डटे हुए हैं। सपाई EVM और मतपेटिकाओं की रखवाली कर रहे हैं। सपा की महापौर प्रत्याशी काजल निषाद ने भी स्ट्रांग रूम पहुंचकर EVM और मतपेटिकाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। इस तरह से 8 घंटे पर ड्यूटी चेंज की जा रही है। 8 घंटे तक कोई कार्यकर्ता बैठा रह रहा है। तो फिर उसे हटाकर किसी और को बैठाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, DDUGU कैंपस में 13 मई को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मेयर-पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए पड़े वोटों की गिनती के लिए 80 टेबल लगाए जाएंगे। इन सभी टेबल पर दो राउंड में काउंटिंग शुरू होगी। पहले राउंड में 40 वार्डों की काउंटिंग होगी। इसके लिए डबल टेबल लगाया जाएगा। वहीं, दूसरे राउंड के लिए 80 टेबल पर ही 41 से 80 वार्ड के लिए वोटों की गिनती होगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।