UP News : समान नागरिक संहिता के विरोध में आए सपा सांसद बर्क
SP MP Burke came in protest against Uniform Civil Code
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:39 PM
संभल (उप्र)। समाजवादी पार्टी सांसद डॉ. शफीक उर रहमान बर्क ने समान नागरिक संहिता का विरोध किया है। उन्होंने विधि आयोग द्वारा नए सिरे से विचार आमंत्रित करने का विरोध करते हुए कहा कि इससे देश में केवल नफरत ही फैलेगी।
UP News
भाजपा ने देश को नफरत की आग में झोंका
बर्क ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। कुछ राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं। इन लोगों (भाजपा) के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे यह नहीं कह सकते कि उन्होंने यह काम किया है, क्योंकि उन्होंने देश को केवल नफरत की आग में झोंका है।
समान नागरिक संहिता पर नए सिरे से विचार का निर्णय
सपा सांसद का बयान ऐसे समय में आया है, जब बुधवार को विधि आयोग ने कहा कि उसने समान नागरिक संहिता पर नए सिरे से विचार करने का निर्णय किया है, जिसके लिए आम जनता और धार्मिक संगठनों समेत विभिन्न भागीदारों से विचार आमंत्रित किए गए हैं।
हिंदू मुस्लिम में नफरत फ़ैलाने की है भाजपा की नीति
बर्क ने कहा कि मेरी राय यह है कि देश में विभिन्न वर्गों और धर्मों के लोग रहते हैं। अपने-अपने मजहब के हिसाब से जिंदगी गुजारते हैं। इससे किसी को दिक्कत नहीं है, केवल भाजपा को ही एतराज है। भाजपा की नीति हिंदू मुस्लिम में नफरत फ़ैलाने की है, जिससे देश का ढांचा बिगड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।