
UP News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि वहां उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (STF) के साथ एक कुख्यात बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सवा लाख रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएम ने ढेर कर दिया। यह बदमाश हत्या, लूट व अपहरण जैसी आधा दर्जन से अधिक गंभीर वारदातों में वांछित चल रहा था।
आज सुबह लगभग सवा पांच बजे कौशांबी जिले के समदा इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। थोड़ी देर बाद पता चला कि यूपी STF के साथ एक बदमाश की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गुफरान नामक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की एक कारबाइन 32 बोर की एक पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद की गई है।
एसटीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रयागराज के एडीजी की तरफ से गुफरान पर सवा लाख रुपये का इनाम था। प्रतापगढ, सुलतानपुर, इलाहाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में उसके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती व अपहरण के 13 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की इस कार्यवाही की सर्वत्र सराहना की जा रही है।