UP News : तबाही बना तूफान! यूपी में मचा कोहराम ,सीएम योगी हुए अलर्ट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:35 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:35 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज आंधी, बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फसलें तबाह हो गईं हैं। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करें, प्रभावित गांवों और इलाकों का सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करें। उन्होंने कहा कि आपदा से पीड़ित लोगों को शीघ्र ही राहत राशि प्रदान की जाए, और जो घायल हुए हैं, उनकी नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने फसल क्षति का आकलन कर तत्काल रिपोर्ट शासन को भेजने का भी आदेश दिया है, जिससे आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके अतिरिक्त, जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है।
आने वाले दिनों में मौसम में होंगे बदलाव
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसम की यह स्थिति फिलहाल बनी रह सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बीते सप्ताह प्रदेश के लगभग 30 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। UP News :