योगी सरकार का बड़ा कदम: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 10 दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे छात्र
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:18 PM
UP News : मीना कौशिक / योगी सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में नई शिक्षा नीति लागू करने के तहत छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश में जल्दी ही स्कूल के छात्र 10 दिन बिना बस्ते के पढ़ने जा सकेंगे, यही नहीं रोजाना उनके पढ़ाई के घंटे भी कम होंगे और महीने में दो शनिवार छुट्टी की राहत भी मिलेगी। स्कूलों में छात्रों पर बढ़ते स्कूल बैग के बोझ और मानसिक दबाव को कम करने के लिए योगी सरकार ने जल्दी ही प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का बड़ा फैसला लिया है और इसके लिए शिक्षा विभाग को शीघ्र नियमावली तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
UP News प्रदेश में जल्दी ही लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए शिक्षा विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं जिसके तहत स्कूलों में पढ़ाई के घंटे ,पढ़ाई के दिन, काम करने संबंधी नियमावली तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। यानी सरकार ने बच्चों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव, उनके नन्हे मासूम कंधों पर बढ़ते बस्ते के बोझ को काम करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने के लिए पुरजोर तैयारी शुरू कर दी है।जल्दी ही नियमावली तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश के छात्रों को पढ़ाई के घंटे काम करने का तोहफा देगी। नई नियमावली में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत पढ़ाई का फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है।UP News उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 10 दिन बिना बस्ते के पढ़ने जाएंगे छात्र..
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के लागू होने के बाद प्रदेश में छात्रों को सबसे बड़ा तोहफा यह मिलने वाला है की एक साल में वह 10 दिन बिना बैग के पढ़ाई करने जाएंगे । यानी साल में कम से कम 10 दिन तो उन्हें पढ़ने से और कंधे पर भारी स्कूल बैग होने से मुक्ति मिलेगी, इन 10 दिनो में उन्हें मौखिक रूप से प्रैक्टिकल पढ़ाई का मौका मिलेगा।
पढ़ाई के घंटे और दिन होंगे कम..
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए पढ़ाई के घंटे और दिन भी कम किये जा रहे हैं जिसके तहत सप्ताह में बच्चों को 29 घंटे टोटल पढ़ना होगा। और महीने में रविवार के अलावा दो शनिवार को भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और महीने में जो दो शनिवार स्कूल खुलेगा उसमें मात्र दो क्लासेस लगेगी । यह क्लासेस मात्र ढाई घंटे की होगी
क्लासेस का समय भी होगा कम.. 45 मिनट से घटाकर 35 मिनट की होगी क्लासेस ...
आपको बता दे की नए फैसले के तहत स्कूलों में आम विषयों की क्लास 45 मिनट होती है जिसकी समयावधि कम करके 35 मिनट कर दी जाएगी।
लेकिन मुख्य क्लासेस का समय 40 और 50 मिनट तक ही रहेगा।UP News
इन प्रमुख विषयों जैसे गणित, अंग्रेजी, साइंस, हिन्दी, इंग्लिश व्याकरण और हिन्दी व्याकरण की क्लास 40-50 मिनट तक लगेगी। बदलाव में जो सबसे बड़ी बात है वह है साल में 10 दिन बिना बैग के बच्चे स्कूल जाएंगे जिसमें प्रैक्टिकल और मौखिक पढ़ाई कराई जाएगी। नई शिक्षा नीति में बच्चों को बैग से मुक्ति दिलाने हल्के-फुल्के ढंग से व्यावहारिक प्रैक्टिकल शिक्षा देने मौखिक रूप से उन्हें शिक्षा देकर उनके व्यक्तित्व में विकास करने से बच्चों को पढ़ाई का हल्का-फुल्का माहौल मिलेगा । यही नहीं जो बच्चे दिन भर की थकान से 45 मिनट की क्लासेस करते थे अब पढ़ाई के दिन घंटे और समय कम होने से उन्हें पढ़ाई के माहौल में काफी राहत मिलेगी।UP News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।