DJ पर बजा ऐसा गाना की शख्स की चली गई जान, शादी के घर में एकाएक छाया मातम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:40 PM
UP News : यूं तो अब तक उत्तर प्रदेश से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें शादी के घर में बाराती-घराती के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहसबाजी हो जाती है, और देखते ही देखते बात-लात तक पहुंच जाती है, लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल कौशांबी में बाराती-घराती के बीच हुए विवाद में दुल्हन के जीजा की मौत हो गई जिससे आसपास के इलाके में हाहाकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की है। जहां सोमवार को पकसाराई चरवा थाना क्षेत्र से बारात आयी हुई थी। इस दौरान जैसे ही दूल्हा-दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा वैसे ही मारपीट शुरू हो गई जिसमें दुल्हन के मौसेरे जीजा की मौत हो गई।
DJ पर बज रहे थे अश्लील गाने
बताया जा रहा है द्वार पूजा के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो नशे में धुत बाराती और घराती आपस मे भिड़ गए। दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट होने लगी इसी मारपीट में दुल्हन के जीजा की दर्दनाक मौत हो गई। शख्स की मौत होने के बाद शादी के घर में एकाएक मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने क्या कहा? UP News
इस मामले में ASP राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, आज पुलिस को सूचना मिली थी कि अपने परिजनों के साथ कोखराज में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए बबलू पासी की मौत हो गई है। वहां डीजे में नाच गाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच झगड़े में ये वारदात हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।