
UP News : भदोही। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) में यूपी भदोही जनपद के सुशील कुमार पांडेय ने जिले का नाम रोशन किया है। सुशील कुमार पांडेय सब रजिस्ट्रार बन गए हैं। सुशील कुमार पांडेय के PCS अफसर बन जाने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है, लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दे रहे हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) ने वर्ष 2023 की परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार की शाम जारी किया गया। जारी परिणाम के अनुसार भदोही जनपद के गांव खेमापुर निवासी सुशील कुमार पांडेय ने UPPCS की वर्ष 2023 की परीक्षा में भाग लिया था। तीन राउंड की चयन प्रक्रिया के बाद सुशील कुमार पांडेय ने बाजी मार ली। उनका चयन सब रजिस्ट्रार के लिए हुआ है। आपको बता दें कि सुशील कुमार पांडेय बहुत ही होनहार युवा हैं। उन्होंने पहले भी कई उच्च स्तरीय परीक्षाएं पास की हैं, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। सुशील कुमार पांडेय का ध्यय लोक सेवा में जाने का रहा है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता रमाकांत पांडेय, माता सुमन पांडेय और परिवार के अन्य लोगों को दिया है।
आपको बता दें कि सुशील कुमार पांडेय के पिता रमाकांत पांडेय नोएडा से प्रकाशित प्रमुख हिन्दी दैनिक चेतना मंच में वरिष्ठ पत्रकार हैं। सुशील कुमार पांडेय इस समय दिल्ली में हैं और उन्हें बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है।