
UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाएगा, बल्कि प्रदेश को फायर सेफ्टी के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बना देगा। अगर आप या आपके जानने वाले नौकरी की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
पहले दी जाएगी फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग, फिर मिलेगी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी
तैनाती होगी मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल और हाई-राइज़ बिल्डिंग्स में
देश में पहली बार कोई राज्य इस स्कीम को लागू कर रहा है
10वीं पास युवा भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं UP News
योगी सरकार की इस योजना के तहत फायर डिपार्टमेंट द्वारा युवाओं को 1 से 4 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को एक अधिकृत प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्राइवेट सेक्टर में फायर सेफ्टी ऑफिसर या फायर सेफ्टी पर्सनल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। UP News
ट्रेंड युवाओं की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित स्थानों पर की जाएगी:
बड़े मॉल और मल्टीप्लेक्स
100+ बेड वाले हॉस्पिटल
24 मीटर से ऊंची कॉमर्शियल बिल्डिंग
45 मीटर से ऊंची रेजिडेंशियल बिल्डिंग
10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र की इंडस्ट्रियल बिल्डिंग UP News
| पद | योग्यता | ट्रेनिंग अवधि |
|---|---|---|
| फायर सेफ्टी ऑफिसर | न्यूनतम 18 वर्ष, संबंधित योग्यता और अनुभव | 1 सप्ताह |
| फायर सेफ्टी पर्सनल | 10वीं पास, 4 हफ्ते की ट्रेनिंग या 2 साल का अनुभव | 4 सप्ताह |
उत्तर प्रदेश, भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने "मॉडल फायर सर्विस बिल 2019" को अपनाते हुए "उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा अधिनियम 2022" को लागू किया है। इस एक्ट के तहत फायर सेफ्टी ऑफिसर और पर्सनल की नियुक्ति अब निजी बिल्डिंग्स में भी अनिवार्य कर दी गई है।
युवाओं को नौकरी के साथ स्किल डेवलपमेंट का मौका
निजी सेक्टर में प्रमाणित फायर सेफ्टी स्टाफ की अनिवार्यता
राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
स्वावलंबी भारत मिशन को गति देने वाली योजना UP News :