बुर्के की आड़ में पनप रहा आतंकवाद : संगीत सोम के बयान से मचा सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:23 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:23 PM
भाजपा के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी माहौल गर्मा दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बुर्के की आड़ में आतंकवाद और फजीर्वाड़ा दोनों पनपते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुगलों के आखिरी शासक हैं, जबकि तेजस्वी यादव को सिंदूर का महत्व तक नहीं पता। UP News :
हज पर चेहरा दिखाते हैं, वोटिंग में क्यों नहीं?
संगीत सोम ने कहा कि जब लोग हज पर जाते हैं, तब चेहरा दिखाते हैं, लेकिन जब देश की बात आती है या वोट डालने की बारी आती है तो चेहरा नहीं दिखाया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट की आड़ में आतंकवाद और फजीर्वाड़ा दोनों हो रहे हैं।
आजम खान पर हमला : जो बकरे की गर्दन काट सकता है, वो कुछ भी कर सकता है
बीजेपी नेता ने आजम खान के हालिया बयान पर भी पलटवार किया। सोम बोले आजम खान कहते हैं जो दिया जला सकता है, वो कुछ भी कर सकता है। मैं कहता हूं, जो बकरे की गर्दन काट सकता है, वो किसी की भी गर्दन काट सकता है। ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने वाले हैं।
चुनाव आयोग से की अपील
संगीत सोम ने चुनाव आयोग से मांग की कि मतदान के दौरान बुर्का पहनकर वोट डालने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा चेहरा देखकर ही वोट डालने दिया जाए ताकि पहचान स्पष्ट रहे, यह देश के संवैधानिक अधिकारों का हिस्सा है। बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि बीजेपी सरकार में मुस्लिम समाज को मकान, मुफ्त सिलेंडर और राशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि अखिलेश यादव ने कभी कोई मुस्लिम नेता खड़ा नहीं किया, सिर्फ डर दिखाकर वोट बटोरते हैं। UP News