यूपी में भीड़ को रौंदते हुए निकल गई थार, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:00 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। बताया जा रहा है यहां एक तेज रफ्तार थार (THAR) ने भीड़ को कुचल दिया। जिसके बाद इलाके में दशहत का माहौल हो। बताया जा रहा है इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिनमें महिला-पुरुष दोनों शामिल हैं। वहीं गायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि, आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। THAR से कुचलने के मामले में स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ काफी आक्रोश है।
आपको बता दें कि यह पूरी घटना दो दिन पहले की गजरौला हाइवे स्थित शहबाजपुर डोर गांव की है। वायरल वीडियो में THAR सवार युवक गाड़ी को भीड़ पर चढ़ाते हुए दिख रहा है। वहीं, लोग THAR से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन तब तक THAR ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया था। इस बीच कुछ युवक धारदार हथियार लिए एक दूसरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल सोमवार की रात राकेश ठेकेदार का बेटा THAR में सवार होकर छड़ी मेले से गुजर रहा था, जहां उसकी कार से चंद्रपाल की साइकिल टकरा गई। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि THAR सवार भीड़ को रौंदता हुआ चला गया।
इस घटना में दर्जनों महिला-पुरुष घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना पर घायलों के परिजनों का कहना है कि दबंग चालक ने छड़ी का मेला देखकर आ रहे युवकों पर अपनी THAR चढ़ा दी। इसमें सचिन, राजेश, राहुल, राजपाल, कमला देवी, चंद्रपाल, गांधी व अन्य कई घायल हो गए है। गजरौला सीएचसी के डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।