जेल से सोशल मीडिया पर लाइव आया आरोपी, बोला-'मैं स्वर्ग के ले रहा मजे'
UP News
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2024 04:30 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की एक जेल से हाल ही में लाइव वीडियो सामने आया जो तेजी से वायल होने लगा गया। जानकारी के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश की बरेली सेंट्रल जेल का बताया जा रहा है। जहां बंद हत्या की आरोपी सोशल मीडिया पर पहले लाइव गया और वीडियो में बोल रहा है कि वो स्वर्ग के मजे ले रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले की जल्द से जल्द के आदेश जारी कर दिया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल हो रही वीडियो पर जांच की जा रही है, जैसे ही इस मामले में कोआ दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
UP News
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था आरोपी
मिली जानकारी के वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी का नाम आसिफ नाम है, जिसने दो दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में PWD के ठेकेदार राकेश यादव की गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड में एक और आरोपी शामिल था जिसका नाम राहुल चौधरी बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों आरोपियों आसिफ और राहुल को उत्तर प्रदेश की बरेली सेंट्रल जेल में बंद किया गया हैं।
मैं स्वर्ग में हूं - आरोपी
उत्तर प्रदेश की बरेली जेल से वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए उप महानिरीक्षक कुंतल किशोर ने बताया कि जेल में बंद हत्या के एक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है। यह वीडियो 2 मिनट का है, जिसमें आरोपी आसिफ कह रहा है कि मैं स्वर्ग में हूं और इसके मजे ले रहा हूं। वायरल हो रही इस वीडियो को देख कर मृतक के भाई ने 14 मार्च को इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के बरेली के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को की।
UP News
आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई - डीआइजी किशोर
मृतक के भाई ने शिकायत में बताया कि हत्या के आरोपियों को जेल में इतनी अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। मेरे भाई की हत्या के लिए दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुपारी दी गई थी। वहीं इस मामले पर डीआइजी किशोर ने बताया कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखा है। जिसके बाद ही उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।