दूल्हे की घटिया हरकत पर भड़की दुल्हन, लिया बड़ा फैसला
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:26 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:26 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के भदोई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक दूल्हा शराब के नशे में शादी करने जा पहुंचा। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी कर दी गई है।
UP News
मामला हरदोई का बताया जा रहा है। जहां एक बारात में दूल्हे को शराब के नशे में गाली-गलौज करते और गांजा फूंकते हुए देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक दूल्हा मंच पर शराब के नशे में गंदी-गंदी गालियां दे रहा था और जयमाल से पहले स्टेज के पीछे जाकर गांजा फूंकने लगा था। दूल्हे की ये सब हरकत देखकर दुल्हन बुरी तरह से भड़क गई और उसने युवक के साथ शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया।
बैंड-बाजे वालों के साथ फूंक रहा था गांजा
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात बारात पहुंची तो दूल्हा शराब के नशे में धुत था और मंच पर गाली-गलौज कर रहा था। दुल्हन की मां के अनुसार दूल्हे की हरकत देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे, तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और स्टेज के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता हुआ नजर आया। दूल्हे की ये हरकत देखकर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उसने बिना देर किए शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन द्वारा इंकार किए जाने पर शादी के घर में रात भर हंगामा होता रहा। हंगामे के दौरान ज्यादातर बाराती मौके से भाग गए और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसका पिता और दादा को बंधक बनाकर उनसे शादी में खर्च हुए 8 लाख वापस देने की मांग करने लगे।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा? UP News
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराकर उनमें समझौता करवाया। पुलिस ने वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष को शादी के खर्च के तौर पर दो लाख रुपये वापस करवाए। पुलिस ने दूल्हा समेत तीनों बंधकों को मुक्त कराकर बिना शादी के वापस उनके घरों को भेज दिया।