दिल्ली की ओर रवाना हो रही थी बस, हुआ भीषण हादसा, 1 की मौत, 5 घायल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:35 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसकी चपेट में आकर ड्राइवर की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे से आस-पास चीख पुकार मच गई जिसके बाद स्थानीय लोग मौके से पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बस रायबरेली से दिल्ली की और रवाना हो रही थी और रास्ते में ही अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के किसान पथ की बताई जा रही है। जहां रायबरेली से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी पर मौके से पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी लोक बंधु अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बस चालक की पहचान भूषण लाल मौर्य के रूप में की गई है जिनकी हादसे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना को लेकर एडीसीपी साउथ ने बताया कि, बस अमेठी से नई दिल्ली की ओर जा रही थी जिसमें लगभग 20 यात्री सवार थे। तेज गति होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच UP News
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर स्थिति अब सामान्य है। कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फिलहाल अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।