
UP News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक रिक्शा चालक को फॉर्च्यूनर कार चालक एक रिक्शा चालक को खिड़की पर लटकाए हुए काफी दूर तक ले गया। कार एक बिल्डर की बतायी जा रही है। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।
मामला राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र का बताया जाता जा रहा है। जहां एक रिक्शा चालक को फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार के साथ खिड़की पर लटकाए हुए काफी दूर तक ले गई। यह कार बिल्डर गोपाल अग्रवाल की बताई जा रही है जो अपनी फार्चूनर में ई रिक्शा चालक को लेकर दौड़ रहे हैं।
बुजुर्ग बिल्डर व व्यापारी गोपाल अग्रवाल के नाम पर फर्चुनर UP32/DV8008 का रजिस्ट्रेशन है। उनका चालक गाड़ी लेकर निकला था। चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता आ रहा था ई रिक्शा चालक से टकराने के बाद उसे अपनी कार से लटकाए हुए ही दूर तक ले गया। बताया जाता है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद ई रिक्शा चालक को गाड़ी में लटका कर भागा था।
इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत की मौत हो गई। पुलिस ने 304ए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-21-at-3.49.01-PM.mp4"][/video]