युवक को दबंगों ने दफनाया जिंदा, फिर आवारा कुत्तों ने ऐसे बचाई जान, सुनकर हो जाएंगे हैरान
UP News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:26 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक को कुछ लोगों ने जिंदा दफना दिया था, लेकिन किसी तरह अवारा कुत्तों ने उसकी जान बचाई। इस घटना के बारे में युवक ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी दर्द भरी कहानी बंया करते हुए बताया कि चार लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जिंदा दफना दिया गया। इस घटना को सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
UP News
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, रूप किशोर नाम के शख्स ने पुलिस से की गई शिकायत करते हुए बताया कि 18 जुलाई को आगरा के अरटोनी इलाके में अंकित, गौरव, करण और आकाश नाम के युवकों ने मेरे साथ मारपीट की थ। मेरा गला घोंट दिया और फिर मरा हुआ समझकर खेत में जिंदा दफना कर वहां से चले गए। रूप किशोर ने इस बात का दावा किया कि आवारा कुत्तों ने उस जगह की मिट्टी को खोदा और उसे नोचने लग गए। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह जैसे तैसे बचा और नजदीक के एक गांव में चला आया। जहां ग्रामीणों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।