बहन की हल्दी के दिन नाच रही थी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा सहम गए लोग
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Apr 2024 05:24 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Apr 2024 05:24 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के एक घर में हल्दी सेरेमनी की खुशी का माहौल देखते-देखते मातम में बदल गया। दऱअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी की हल्दी रस्म दुल्हन की बहन डांस करते-करते गिर गई। घरवालों ने आनन फानन में लड़की को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
UP News
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार रात अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थी तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया। चंद मिनटों में खुशी मातम में बदल गई। यह मामला उत्तर प्रदेश के थाना लिसाड़ी गेट के अहमदनगर का बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां लड़की की लाइव मौत देखकर हर कोई डरा हुआ है।
[video width="476" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Video-2024-04-29-at-10.56.57-AM-1.mp4"][/video]
UP News
कैसे हुई लड़की की मौत
बता दें कि दुल्हन की चचेरी बहने रिमशा हल्दी की रस्म में डांस कर रही थी। शनिवार यानी 27 अप्रैल को हल्दी थी। इस बीच रिमशा डांस करते-करते अचनाक गस्त खाकर गिर गई और फिर ना उठ सकी। वहीं साथ में डांस कर रही लड़कियों ने रिमशा को उठाने का प्रयास भी किया। इस दौरान घर में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिवार के लोग रिमशा को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। वहीं परिवार वालों ने शादी को रोक दिया गया है।
चाचा का आया बयान
इस मामले में रिमशा के चाचा आफताब का कहना है कि, रिमशा को चक्कर आने की शिकायत थी। अक्सर रिमशा को चक्कर आते थे जिससे वो परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। घर में शादी थी शनिवार को घर में हल्दी का प्रोग्राम था जिसमे रिमशा डांस करते हुए गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। UP News