भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद का मुददा गरमाया, FIR की मांग
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:38 PM
UP News : भीम आर्मी के मुखिया तथा उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद एक बार फिर से चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित नेता के रूप में उभर रहे चन्द्रशेखर आजाद पर अनेक नेता हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में चर्चित नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुददे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद के विरूद्ध तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में इस बाहुबली नेता ने चन्द्रशेखर रावण को अपना पक्ष रखने की चुनौती भी दी है। UP News
सरकार से की FIR दर्ज करने की बात
उत्तर प्रदेश की गोंडा लोकसभा सीट से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद के मुददे पर आक्रमक सवाल उठाए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र की सरकार से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनवरी 2023 में जब कुछ बच्चों ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए थे, तो इन्हीं सांसद (चंद्रशेखर आज़ाद) ने कहा था कि अगर समाज इजाजत देगा तो वह मुझे खुद घसीटकर बाहर निकालेंगे। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं- मेरे मामले में एफआईआर दर्ज हुई और मैं न्यायपालिका का सामना कर रहा हूं। सच सामने आएगा। तब भी मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप साबित हुआ तो मैं अपनी जान दे दूंगा। उन्होंने कहा कि अब मैं नगीना सांसद से पूछना चाहता हूं- अब आपकी वो हिम्मत कहां है? तब जाट बेटियों की बात थी, अब दलित बेटी की बात है। क्या अब वह मीडिया के सामने बोलेंगे? उन्हें क्या कहना है? क्या उन्हें लडक़ी के आरोपों का जवाब नहीं देना चाहिए या नहीं?
बृजभूषण ने चंद्रशेखर पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मामला जाट बेटियों का था तो वह खूब बोले, अब दलित बेटी की बात है तो वह खामोश हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब चंद्रशेखर मीडिया के सामने आकर जवाब देंगे। अब वह बताएं कि आरोपों पर उनका क्या पक्ष है। जवाब देने से क्यों भाग रहे हैं। UP News
दलित समाज की बेटी की आवाज क्यों दबाई जा रही है
उत्तर प्रदेश की गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। FIR दर्ज कर जांच कराई जाए और फिर जो सच्चाई निकले उस पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा- मैं यह नहीं कह रहा कि किसी को फांसी पर लटका दिया जाए, लेकिन सवाल उठाना जरूरी है। ये बेटी वंचित समाज से आती है, उसकी आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि, अगर यह लडक़ी दूसरे समुदाय से होती, तो अब तक सोशल मीडिया और तमाम मंचों पर तूफान मच चुका होता। मगर आज इसलिए चुप्पी है क्योंकि वह भी उसी समाज से है जो पहले से दबा-कुचला माना जाता है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, किसान नेताओं, ममता बनर्जी, सहित कई विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है और कहा कि आज ये सब मौन क्यों हैं। UP News
उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चन्द्रशेखर पर लगे हैं गंभीर आरोप
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चन्द्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप लगाने वाली युवती का नाम रोहिणी घावरी है। रोहिणी धावरी भी चन्द्रशेखर की तरह से दलित समाज की ही बेटी है। रोहिणी घावरी ने आरोप लगाया है कि अपने शादीशुदा होने की बात को छिपाकर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद ने उनके साथ संबंध बनाए। डॉ रोहिणी का जन्म इंदौर में एक सफाईकर्मी माता-पिता के घर हुआ था। अपने टैलेंट के दमपर चमकने वाली रोहिणी को सरकार से एक करोड़ की स्कॉलरशिप PHD करने के लिए मिली। 2019 में पढ़ाई के लिए स्विटजरलैंड गई और वह अभी स्विटजरलैंड में ही रहकर नौकरी कर रही हैं। रोहिणी घावरी दलित मुद्दों पर काम करने के लिए एक एनजीओ भी चलाती हैं। डॉ रोहिणी का कहना है कि वह दलित मुद्दों पर काम करते हुए चंद्रशेखर के संपर्क में आईं। रोहिणी की माने तो उन्होंने दलित आंदोलन पर चंद्रशेखर के साथ मिलकर काफी काम किया है और उन्हें काफी सहयोग देती रहीं। रोहिणी कहती हैं कि साथ काम करने के दौरान वे एक दूसरे के साथ डीप रिलेशनशिप में आ गईं। लेकिन उन्हें चंद्रशेखर के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। रोहिणी का कहना कि जब उन्हें चंद्रशेखर के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वे ब्रेकअप करना चाहती थीं। लेकिन तब चंद्रशेखर उन्हें मना कर रहे थे।
रोहिणी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने उनका शोषण किया है। रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि कई लड़कियां उनसे संपर्क कर रही हैं। इन लड़कियों का भी दावा है कि चंद्रशेखर ने उनके साथ शोषण किया है। UP News