UP News : सुहागरात पर पत्नी ने किया हंगामा,सच्चाई जानकर पति को छोड़ दिया।
UP News: The wife created a ruckus on the honeymoon, left the husband after knowing the truth.
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:05 PM
UP News : उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले की एक घटना जिसने एक नई दुल्हन की जिंदगी बदल दी।शादी होने के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल पहुंची ,वहाँ सुहागरात पर उसे अपने पति के सच का पता चला तो उसने शोर मचा दिया और वह रात मे ही पुलिस थाने पहुँच गयी। जहां पर उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गये।इसके बाद यह किस्सा गांव की पंचायत में पहुँचा । जहाँ मायके वाले उसे अपने साथ ले गये।
UP News :
किशनी का मामला: इटावा क्षेत्र मे रहने वाली एक युवती की शादी कुसमरा के युवक के साथ 2 मार्च को हुई थी।शुक्रवार को युवक पूरे रीतिरिवाजों के साथ अपनी पत्नी को विदा कराकर घर लाया ,जहां पूजा पाठ करा कर अन्य रीति-रिवाजों को पूरा कराया गया।नई बहू ले आने से घर मे खुशियों का माहौल था ।लेकिन रात को दुल्हन के कमरे मे जाने के बाद सारा मामला ही पलट गया।
थाने पहुंचा केस : रात मे नवविवाहिता के शोर मचाने पर यह मामला सामने आया उसने रात मे ही अपने मायके वालो को फोन कर दिया।घर वालो के आने के बाद महिला ने बताया की युवक नपुंसक है इसके बाद यह मामला थाने पहुँच गया , जहां जांच पड़ताल के बाद यह मामला पंचायत मे पहुँच गया।शनिवार की सुबह पंचायत मे कोई निष्कर्ष ना निकलने के कारण युवती के परिवार वाले उसे अपने साथ घर लिवा ले गये। दुल्हन के आभूषण भी साथ ले गये। इस संबंध में किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमती के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेजा दिया गया है। मामले की कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।