अपने ही समधी के साथ चौथी बार भागी है महिला, पति ने खोला राज
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:44 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कस्बे में एक असामान्य पारिवारिक मामला सामने आया है, जहां विमला नामक महिला अपने समधी शैलेंद्र के साथ चौथी बार घर से चली गई। इससे पहले भी वह तीन बार इसी व्यक्ति के साथ भाग चुकी हैं। विमला के पति सुनील कुमार, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी फिर से समधी के साथ फरार हो गई है। हालांकि, कुछ दिनों बाद सुनील की पत्नी विमला स्वयं दातागंज कोतवाली पहुंचीं और अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, शक करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। विमला ने कहा कि वह अब सुनील के साथ नहीं रहना चाहतीं।
बेटे का बयान
विमला के बेटे सचिन ने बताया कि जब उनके पिता घर पर नहीं होते थे, तो उनकी मां अक्सर दीदी के ससुर को किसी बहाने से घर बुलाती थीं और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर लेती थीं। अगली सुबह ही दरवाजा खुलता था। बेटे ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार इस बारे में पूछा, लेकिन मां ने डांट दिया।
पुलिस की प्रतिक्रिया
दातागंज कोतवाली प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि विमला थाने आई थीं और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि वह अब पति सुनील के साथ नहीं रहना चाहतीं, क्योंकि वह शराब पीकर मारते हैं और गलत आरोप लगाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही यह भी कहा कि महिला को उसका निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।
सामाजिक दृष्टिकोण
यह मामला पारिवारिक और सामाजिक मयार्दाओं की सीमाओं को चुनौती देता है। जहां एक ओर विमला अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे और पति उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। यह स्थिति न केवल परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी चिंतन का विषय है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई विमला के बयान और सबूतों के आधार पर की जाएगी। UP News