उत्तर प्रदेश में हुई दुनिया की सबसे अनोखी विदाई, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:59 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:59 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी से हाल ही में एक अनोखी और दिलचस्प विदाई का मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर हम दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर या लग्जरी कारों में होते हुए देखते हैं, लेकिन झांसी में विदाई के काफिले में 12 बुलडोजर शामिल थे। झांसी की इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
बुलडोजर के साथ पहुंचे बाराती
जानकारी के मुताबिक, यह अनोखी विदाई उत्तर प्रदेश के झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर की है। जहां 20 फरवरी को मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा के साथ हुई। जयमाला और फेरे तक तो बात ठीक थी लेकिन जब बारी विदाई की आई तो लोगों के होश उड़ गए और सबने बिना देर किए अपने-अपने पॉकेट से फोन निकालकर वी़डियो बनाना शुरू कर दिया। दरअसल विदाई के समय दूल्हा पार्टी दुल्हन के घर पर 12 बुलडोजर लेकर पहुंचे। एक साथ इतने सारे बुलडोजर देखकर आसपास के लोग घबरा गए लेकिन बाद में ये बात पता चली कि बुलडोजर दुल्हन की विदाई के लिए लाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
उत्तर प्रदेश की इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां झांसी के इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों की हंसी छूट पड़ी है तो वहीं कुछ लोग काफी हैरान हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग रास्ते में रुक-रुककर इस अनोखी विदाई को देख रहे हैं और इसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में बारातियों को बुलडोजर पर चढ़कर नाचते हुए भी देखा जा सकता है। देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/02/pohmFDIkFndyVxi.mp4"][/video]
दूल्हे के चाचा ने कर दी अनोखी बात
दूल्हे के चाचा ने इस बारे में बताया कि, कार और हेलीकॉप्टर से तो कई लोग विदाई करते हैं लेकिन हमारे पास बुलडोजर है, इसलिए हमने दुल्हन की विदाई बुलडोजर से करवाई। इस शादी को अब लोग "बुलडोजर वाली शादी" कहकर पुकार रहे हैं। UP News