UP News: नाबालिग किशोरी से जबरन शादी करने चला था युवक, पुलिस ने किया ये हाल
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:08 AM
UP News / भदोही। यूपी के भदोही जिले के औराई क्षेत्र में 16 साल की किशोरी का अपहरण कर उससे शादी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
UP News
पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने सोमवार को बताया कि 12 मार्च को औराई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर उससे शादी करने के मामले में शनिवार को सूरज नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार शाम को रैमलपुर गाँव में आरोपी के घर से किशोरी को बरामद कर लिया तथा उसे नारी निकेतन भेज दिया।
उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच करायी जाएगी और अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी सूरज को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।