कानपुर में बजट बैठक में जमकर हुई धक्का-मुक्की, सभासद ने तोड़ी सारी मर्यादाएं
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
15 May 2025 07:03 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
15 May 2025 07:03 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कानपुर के बिल्हौर नगर पालिका में बुधवार को आयोजित बजट बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब वार्ड नंबर-1 के सभासद अतुल तिवारी ने सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए नगर पालिका के बाबू जितेंद्र सिंह को बोतल मार दी और खुलेआम मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगे। सभासद की यह हरकत टेबल पर चढ़कर "चीर डालूंगा" जैसी भाषा का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बैठक का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण नजर आ रहा है।
बजट बैठक में क्यों हुआ बवाल
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन इकलाख खां और कार्यपालक अधिकारी (ईओ) अंजनी मिश्रा कर रहे थे। बताया गया कि हंगामा तब शुरू हुआ जब सभासद अतुल तिवारी ने बाबू से पथ प्रकाश क्रय सामग्री, प्रकाशन और टेलीफोन खर्चों का विस्तृत ब्यौरा मांगा। जवाब संतोषजनक न मिलने पर सभासद भड़क गए और विवाद हिंसा की ओर बढ़ गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक जनप्रतिनिधि ने सभागार की गरिमा को तार-तार कर दिया। मौके पर ईओ अंजनी मिश्रा ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कहा है कि उन्हें लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/05/OcVPjNYR_G7j9Hed.mp4"][/video]
दोषियों पर की जाएगी उचित कार्रवाई
ईओ अंजनी मिश्रा ने घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और कहा कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों और अन्य सभासदों ने भी इस असंयमित व्यवहार की निंदा की है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस शर्मनाक घटना पर कानूनी कदम उठाता है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाता है। UP News