उत्तर प्रदेश सरकार में नजर नहीं आएंगे यें दो बड़े चेहरे, होंगे बाहर
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:23 AM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े बदलाव होने वाले हैं। बुधवार 30 अप्रैल 2025 के बाद दो बड़े चेहरे उत्तर प्रदेश सरकार में कहीं भी नजर नहीं आएंगे। लम्बे अर्से से उत्तर प्रदेश सरकार का अहम हिस्सा रहे दो बड़े चेहरे बुधवार को सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। इन दो बड़े चेहरों के स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में किसकी तैनाती होगी इस बात पर मंथन शुरू हो गया है।
बुधवार को रिटायर हो जाएंगे उत्तर प्रदेश सरकार के दो बड़े IAS अफसर
आपको बता दें कि बुधवार 30 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के दो बड़े IAS अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के बाद कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का पद सबसे बड़ा होता है। APC के पद पर उत्तर प्रदेश की वरिष्ठï महिला IAS अधिकारी मोनिका एस. गर्ग तैनात हैं। मोनिका एस. गर्ग 30 अप्रैल बुधवार को रिटायर हो रही हैं। जब यह समाचार लिखा जा रहा है तब IAS अधिकारी मोनिका एस. गर्ग के रिटायरमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आज के बाद IAS अधिकारी मोनिका एस. गर्ग उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अरूण सिंघल भी बुधवार को ही रिटायर हो रहे हैं। अरूण सिंघल उत्तर प्रदेश से जाकर प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में तैनात हैं। आज के बाद IAS अधिकारी अरूण सिंघल भी उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। UP News
कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का नया ACP
उत्तर प्रदेश सरकार में ACP के पद पर तैनात IAS अधिकारी मोनिका एस. गर्ग आज भूतपूर्व हो जाएंगी। मोनिका एस. गर्ग के बाद उत्तर प्रदेश का नया APC कौैन होगा? यह बड़ा सवाल बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में तैनात IAS अधिकारियों में नए APC के नाम पर खूब चर्चा हो रही है। वरिष्ठता क्रम को देखा जाए तो कृषि उत्पादन आयुक्त यानि APC महत्वपूर्ण पद के लिए वरिष्ठता के आधार पर 1989 बैच के IAS अधिकारी एसपी गोयल का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन अन्य अधिकारियों की दावेदारी भी कमजोर नहीं मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारी एसपी गोयल वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव हैं और APC की कुर्सी के लिए वरिष्ठता क्रम में पहले दावेदार हैं। गोयल का रिटायरमेंट जनवरी 2027 में होना है, जिसके चलते उनके पास इस पद पर लंबा कार्यकाल बाकी है।
APC की कुर्सी के लिए दूसरे नंबर पर 1990 बैच के दो IAS अधिकारियों हिमांशु कुमार तथा वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार के नाम भी चर्चा में हैं। हिमांशु कुमार का रिटायरमेंट अक्टूबर 2025 में होना है, जबकि दीपक कुमार का रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 में होगा। दीपक कुमार का लंबा कार्यकाल तथा उनकी शानदार कार्यशैली उन्हें इस रेस में मजबूत स्थिति प्रदान करता है। दोनों अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए इनकी दावेदारी को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। UP News