
UP News : कानपुर। यूपी के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने जहरखुरानी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों सदस्य अब तक 40 से 50 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, मोबाइल टैब और 25,000 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा लिख कर जेल भेजा जाएगा।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका शिकार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों लूट करने वाले युवकों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद से अब तक 40 से 50 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि दोनों जहर खुरानी गैंग के सदस्य हैं। नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसकी तहकीकात की जा रही थी, जिसमें पता चला कि सलीम खान और पवन दिवाकर नाम के दो व्यक्ति हैं, जिन्होंने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को अंजाम दिया है। अब जब इन्हें गिरफ्तार किया गया पूछताछ में इन्होंने अन्य लूट की घटनाओं को भी कबूला है। उनके मुताबिक वे अब तक 40-50 से अधिक जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
इसके पहले भी कई मामलों में इन दोनों पर एफआईआर दर्ज है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, लूट का माल बरामद किया गया है। जिसमें मोबाइल फोन, मोबाइल टैब और 25,000 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज करके दोनों को जेल भेजा जाएगा।