यूपी का ये जांबाज़ सीओ एक बार चर्चाओं में, जाने क्या है वजह
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Jan 2024 09:30 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Jan 2024 09:30 PM
UP News : रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में संवेदनशील माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी एक बैठक बुलाई गई।
UP News
इस बैठक के बाद सीओ का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सीओ ने अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी खुशामद और बातचीत के बाद भी जो हमें डिस्टर्ब करेगा तो फिर हम उसका कायदे से इलाज करेंगे।
'जो हमें डिस्टर्ब करेगा तो फिर उसका इलाज कर देंगे हम'
दरअसल अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संभल जिले में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। इसको लेकर बीते दिन पुलिस अफसरों ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि उस दिन यानि 22 जनवरी को, कोई नाच रहा है या गा रहा है तो उसे करने दें। अगर आप नहीं सुन सकते है तो साइड हो जाइए। यही उम्मीद करूंगा कि सबका सहयोग मिलेगा। केवल बातों से नहीं बल्कि करके भी दिखाएंगे। इसके साथ ही सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर कोई कुछ करने की कोशिश भी करेगा तो, वह चाहकर भी नहीं कर पाएगा। फिर भी अगर इतनी खुशामद के बाद जो हमें डिस्टर्ब करेगा तो फिर उसका इलाज कर देंगे हम।
UP News
कौन है सीओ अनुज चौधारी?
संभल में सीओ के पद पर तैनात अनुज चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले के बढेडी गांव के रहने वाले है। अनुज चौधरी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहलवान रहे हैं। अनुज चौधरी 84 किलोग्राम भार वर्ग में वह 13 साल तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे। आपको बता दे कि अनुज चौधरी को साल 2005 में अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है। वहीं अनुज चौधरी प्रो कुश्ती लीग के वह ब्रांड एंबेसेडर भी रहे हैं। कुश्ती के अलावा अनुज चौधरी को मॉडलिंग का शौक है। यह बात अलग है कि वह यूपी पुलिस के दबंग डीएसपी हैं।
आपको बता दें कि अनुज चौधरी को दर्जन भर कुश्ती प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक मिल चुका है। वह देश ही नहीं नहीं विदेश में भी कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अनुज चौधरी ने जर्मनी, अमेरिका, पौलेंड, दक्षिणी कोरिया, ईरान, थाइलैंड, नेपाल, स्पेन, कनाडा, बुल्गारिया और मिस्र में भी कुश्ती लड़ी हैं। आज वह पहलवानी की बदौलत ही पुलिस विभाग में अफसर के पद तैनात हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।