यूपी के इस शहर को जाम से मिलेगी राहत : 69 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:10 PM
यूपी के शहर गोरखपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी के गोरखपुर के कैंट रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही एक आधुनिक रोड ओवरब्रिज बनने जा रहा है। यूपी के गोरखपुर में बनने वाला यह ओवरब्रिज 674 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा यह ब्रिज लाखों लोगों को जाम और घंटों के इंतजार से राहत दिलाएगा। UP News :
किसे होगा फायदा?
नंदानगर, झरना टोला, लालगंज, गायत्रीनगर, उंचवा, दरगहिया समेत दर्जनभर मोहल्लों के लोगों की आवाजाही आसान होगी। यात्रियों को अब ट्रेन छूटने का डर नहीं रहेगा और एम्स गेट तक सीधी पहुंच संभव होगी। एल-आकार में बनेगा पुल जो कि दक्षिण की ओर स्कूल की तरफ और उत्तर-पश्चिम की ओर स्टेशन तक 350 मीटर तक फैला होगा। 26 पिलर पर टिकेगा ओवरब्रिज जो आर्मी पब्लिक स्कूल से लेकर कैंट स्टेशन तक होगा। कैंट स्टेशन पर नई सेकेंड एंट्री भी तैयार होगी। इसके लिए सेना ने 7,790 वर्ग मीटर भूमि दी है।
रेलवे प्रशासन की तैयारी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्रिज बनने से ट्रेन संचालन और सड़क यातायात दोनों सुरक्षित होंगे। रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और 69 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। ओवरब्रिज बनने के बाद कैंट क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात मिलेगी और सफर मिनटों में पूरा होगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगा और ट्रेन आदि के जाम के कारण छूटने का अब डर नहीं रहेगा। UP News :बिहार के मंत्री पर ग्रामीणों का हमला : जान बचाकर पैदल भागे, बॉडीगार्ड घायल