'एक्सप्रेसवे सिटी ऑफ इंडिया' कहलाएगा उत्तर प्रदेश का यह शहर
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:38 PM
UP News : जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुल मिलकर 9 हाईवे है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो देशभर से बेहतर कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश जो पूरे भारत में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चूका है और लगातार अपने सड़क नेटवर्क को बेहतर बना रहा है। हम आपको इस लेख के माध्यम से आज उन एक्सप्रेसवे के बारे में बताएंगे जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 'एक्सप्रेसवे सिटी ऑफ इंडिया' बनाने में महत्वपूर्ण है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
यह 340.8 किलोमीटर लंबा 6 लेन एक्सप्रेसवे लखनऊ से गाजीपुर तक जाएगा और 9 जिलों को जोड़ता है। बता दें कि, यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के अलावा बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले से होकर गुजरता है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
302 किलोमीटर यह 6 लेन एक्सप्रेसवे लखनऊ को आगरा से जोड़ता है और रास्ते में कानपुर, उन्नाव और मैनपुरी जैसे प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे
यह 63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है , जिसे अवध एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है। बता दें कि, इस एक्सप्रेस वे पर 18 किलोमीटर एलिवेटेड रूट और 45 किलोमीटर तक की ग्रीन फील्ड रूट है।
लखनऊ आउटर रिंग रोड
मोहनलालगंज से लेकर बड़ेल तक जाने वाला यह सड़क मार्ग लखनऊ के बाहरी हिस्सों से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे
60 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़कर यात्रा को और सविधाजनक बनाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से पूर्वांचल जाने में कम समय लगेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे
मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है और इस एक्सप्रेस वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है। यह छह लेन का एक्सप्रेस वे है और उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे
यह 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शामली तक जाएगा। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे बनेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीबन 35,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञान पथ
यह मार्ग लखनऊ को आसपास क 6 जिलों से जोड़ने का काम करेगा। इसकी मदद से मदद से लखनऊ से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली जैसे शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बता दें कि यहां से 6 लेन से 250 किलोमीटर की आउटर रिंग रोड भी होगी।
गोमती एक्सप्रेसवे UP News
उत्तर प्रदेश की राजधानी से लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर तक जाने वाले यह एक्सप्रेससवे गोमती नदी के किनारे बनेगा, इससे दोनों शहरों के बीच की यात्रा आसान हो जाएगी। इन एक्सप्रेसवे लखनऊ न सिर्फ उत्तर प्रदेश का बल्कि पूरे भारत का एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब बन जाएगा। UP News