उत्तर प्रदेश के इस शहर में गरीबों के लिए नया आशियाना, महापुरुषों के नाम से मिलेगी नई पहचान
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:46 AM
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के डॉलीबाग इलाके में गरीब परिवारों के लिए विशेष आवासीय योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर 72 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। अब यह सब गरीबों का आशियाना बनने को तैयार हैं। यहां बनाई गई कालोनियों का नाम देश के महापुरुषों के नाम पर रखी गई है। UP News :
महापुरुषों के नाम से नई पहचान
* डॉलीबाग कॉलोनी: सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर
* देवपुर पारा की प्रसून विहार कॉलोनी: अटल बिहारी बाजपेयी कॉलोनी
जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन कॉलोनियों का लोकार्पण करेंगे।
फ्लैट्स और पात्रता
* फ्लैट्स 3 (चार मंजिला) भवन 35 वर्ग मीटर में बने हैं
* कीमत: 9 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये
* पात्रता: जिनके पास पहले से आवास नहीं है और वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, वही लोग पात्र होंगे।