उत्तर प्रदेश के इस जिले में 5 सड़कें होंगी चकाचक, गांवों का शहरों से सीधी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:07 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:07 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के इस जिले की 5 प्रमुख सड़कें चौड़ी और दुरुस्त की जाएंगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। इस काम के लिए उत्तर प्रदेश के इस जिले को 65.75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। UP News :
सड़क और खर्च का ब्यौरा
1. माधवपुर-हरदोइया-पूर्व बेसरा मार्ग (गौरीगंज)
* लंबाई: 7.4 किलोमीटर
* बजट: 20.60 करोड़ रुपये
* लाभ: स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही सुगम, समय की बचत
2. टिकरा बैजनाथ-करथुनी-लालगंज-दादरा-गाजनपुर दुवरिया मार्ग (मुसाफिरखाना)
* लंबाई: 9.7 किलोमीटर
* बजट: 24.45 करोड़ रुपये
* लाभ: ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी
3. दंडेश्वर धाम मार्ग (कोछित)
* लंबाई: 3 किलोमीटर
* बजट: 6.48 करोड़ रुपये
* लाभ: धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा
4. नारद मुनि मंदिर मार्ग (गुन्नौर)
* लंबाई: 2.7 किलोमीटर
* बजट: 7.17 करोड़ रुपये
* लाभ: क्षेत्रीय लोगों और धार्मिक यात्रियों के लिए बेहतर आवागमन, पर्यटन को बढ़ावा
5. प्रेमशाह एनएच 731 से प्राचीन शिव मंदिर होते हुए गौरीगंज एनएच 931 मार्ग
* लंबाई: 2.55 किलोमीटर
* बजट: 7.06 करोड़ रुपये
* लाभ: ग्रामीणों और आम जनता को सड़क परिवहन में तेजी और राहत
व्यय वित्त समिति की मंजूरी के बाद शासनादेश जारी होते ही सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन मार्गों के सुधार की मांग की जा रही थी। UP Newsयूपी के इस जिले में 83 हजार लोगों का मुफ्त राशन रुका, जानें वजह