UP NEWS : करणी नहीं, ये योगी सेना है: अखिलेश का सरकार पर बड़ा हमला
UP NEWS :
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:03 PM
UP NEWS : आगरा के सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादवआगरा पहुंचे और सांसद से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। अखिलेश ने इस हमले के लिए सीधे करणी सेना को जिम्मेदार ठहराया और इसे “सरकार प्रायोजित हिंसा” करार दिया।
साजिशन हमला बताया
अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हमला कोई अचानक नहीं हुआ बल्कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला सिर्फ रामजीलाल सुमन पर नहीं था, बल्कि इसका मकसद पूरे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को डराना है।
"ये योगी सेना है": अखिलेश
सपा प्रमुख ने करणी सेना को सरकार की सेना बताया। उन्होंने कहा, “ये करणी सेना नहीं, योगी सेना है, जिसे सरकार से फंडिंग मिल रही है। तलवारें लहराने वाले सीएम के स्वजातीय लोग हैं। ये लोग संविधान और बाबा साहब आंबेडकर के दिए अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं।”
पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शन के दौरान तलवारें लहराईं गईं, वह कानून व्यवस्था की खुली अवहेलना है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। “हमलावरों का इरादा जान लेने का था, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा,” अखिलेश ने कहा। UP NEWS :
सांसद के बयान पर मचा था बवाल
दरअसल, रामजीलाल सुमन ने हाल ही में राणा सांगा पर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर करणी सेना ने जमकर विरोध किया। कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने सांसद के घर पर हमला करने की कोशिश भी की थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
“हम संविधान के साथ हैं”: अखिलेश
अखिलेश यादवने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “सरकार PDA को तोड़ना चाहती है, लेकिन हम बाबा साहब के रास्ते पर चलकर हर अत्याचार का जवाब देंगे,” उन्होंने कहा।
इस पूरी घटना के बाद यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले पर क्या रुख अपनाती है। UP NEWS :