उत्तर प्रदेश की इस महिला दारोगा ने कर दिया कमाल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे गदगद
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:34 PM
UP News : इस समय हर तरफ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की महिला पुलिस की खूब तारीफ हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर फिरोजाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला पुलिस दूसरी घायल महिला को गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाती हुई नजर आ रही है। महिला पुलिस का ये अंदाज देखकर लोग गदगद हो उठे हैं और उसकी तारीफों के पुल बांधने लगे हैं।
UP News
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घायल महिला की पहचान सब इंस्पेक्टर प्रीति राय के रूप में की गई है। जिसे थानाध्यक्ष रंजना गुप्ता गुप्ता गोद में उठाकर ले जाती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर उन्हें ऐसा करना पड़ा। थानाध्यक्ष का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कर रहा है। हाल ही में वीडियो को लेकर थानाध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी है। चलिए जानते हैं बहादुर महिला थानाध्यक्ष रंजना गुप्ता ने क्या कहा?
सब इंस्पेक्ट का हुआ था एक्सीडेंट
इस मामले में फिरोजाबाद के एसपी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, रविवार (28 जुलाई) को महिला थाना में नियुक्त सब इंस्पेक्टर प्रीति राय अपनी स्कूटी से जा रही थीं। इस दौरान एक कार से उनकी स्कूटी जा भिड़ी। हादसे की चपेट में आकर पुलिस को चोट लग गई। जिसपर महिला थाना प्रभारी रंजना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सब इंस्पेक्टर को लेकर स्थानीय अस्पताल (ट्रामा सेंटर) पहुंचीं। इस दौरान परिस्थिति ऐसी बनी कि थाना प्रभारी रंजना गुप्ता द्वारा सब इंस्पेक्टर प्रीति राय को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाकर भर्ती कराया गया। खबरों की मानें तो इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर प्रीति राय को अस्पताल से शाम तक डिस्चार्ज कर दिया गया और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। देखें वीडियो...
[video width="478" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/Firozabad-Viral-video.mp4"][/video]
राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी है रंजना गुप्ता
जानकारी के मुताबिक महिला थाना इंचार्ज रंजना गुप्ता एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं जिस कारण उन्हें महिला को गोद उठाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। सोशल मीडियो पर रंजना गुप्ता का वीडियो वायरल होने के बाद लोग रंजना की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।