उत्तर प्रदेश का ये कस्बा अचानक आया चर्चाओं में, वजह जानकर अटक जाएंगी सांसे
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:31 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का टांडा कस्बा एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की निगाह में आ गया है। यूपी एटीएस (UP ATS) ने रामपुर जिले का टांडा कस्बा से एक और शख्स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शहजाद मसालों के व्यापार की आड़ में जासूसी और हवाला के माध्यम से धन पहुंचाने का काम कर रहा था।
शहजाद की गिरफ्तारी मुरादाबाद से की गई है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई एजेंटों से हुई थी। वह देश की खुफिया जानकारी पाक एजेंटों को भेजता था, और भारत में सक्रिय अन्य जासूसों को पैसों की आपूर्ति भी करता था।
टांडा में जासूसी का पुराना इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब टांडा कस्बा ऐसी गतिविधियों के कारण चर्चा में आया है। इससे पहले, 2021 में मोहम्मद अहमद को गुजरात पुलिस ने अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह उमर गौतम और सलाउद्दीन शेख जैसे संगठनों से जुड़ा था। इसी तरह, मुतीयापुरा गांव के अनस को धार्मिक स्थलों की जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब शहजाद की गिरफ्तारी से साफ है कि टांडा एक बार फिर पाक जासूसी नेटवर्क के केंद्र में आ गया है। एटीएस अब शहजाद के मोबाइल डाटा, कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और पासपोर्ट की गहन जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और संपर्कों की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके।
पत्नी ने बताया बेगुनाह
शहजाद की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी रजिया ने मीडिया से बात करते हुए अपने पति को बेगुनाह बताया है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि शहजाद ने सुनियोजित तरीके से लंबे समय से भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाक एजेंटों तक पहुंचाई है। अब जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि शहजाद के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे, और क्या वह किसी बड़े जासूसी गिरोह का हिस्सा था। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं। UP News