बांदा में नवजात बच्ची के साथ किया ऐसा, देखकर कांप गई लोगों की रूह
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 03:37 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 03:37 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां किसी ने एक नवजात शिशु को डस्टबिन में फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने शिशु को डस्टबिन से निकालकर नोंच डाला। उसे देखकर जिस किसी की भी नजर पड़ी तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों बचाव करने के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने क्षत-विक्षत मिले नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल पुलिस माले की जांच में जुटी हुई है।
UP News
नवजात के शव को नोंच रहे थे कुत्ते
दिल को दहला देने वाला ये मामला बंदा जिले के बबेरू कोतवाली के सिंगरौर आवासीय इंटर कॉलेज औगासी रोड का है। यहां रहने वाले लोगों ने डस्टबिन के पास आवारा कुत्तों को नवजात शिशु को नोंच-नोंचकर खाते देखा। इससे उन लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस से कहा कि ये किसी निर्दयी महिला का काम लग रहा है। उसी ने बच्चे को यहां फेंका होगा। इसके बाद कुत्तों ने उसे नोंच डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि किसके द्वारा इस घटिया और दिल को दहला देने वाले काम को किया गया है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
इस घटना की जानकारी देते हुए बबेरू कोतवाली के हल्का इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे में नवजात का शव मिला है। जो कि डस्टबिन के बगल से पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर उनकी टीम के साथ ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होने कहा कि मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।