
UP News प्रयागराज। एक ओर जहां प्रयागराज पुलिस टीम माफिया सरगना अतीक अहमद को साबरमती से लेकर प्रयागराज आ रही है, वहीं ऐन मौके पर दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बड़ा और तहलका मचा देने वाला बयान सामने आया है। जया पाल ने कहा कि जिस तरह से उसके पति उमेश पाल को मारा गया है, ठीक उसी तरह से अतीक अहमद का भी हाल होना चाहिए, जिससे उसका परिवार बिखर जाए।
अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज लाए जाने पर जया पाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ न्याय कर रहे हैं। जया पाल ने मांग की है कि अतीक अहमद से भी उसके जीने का हक छीन लिया जाए।
[video poster="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-27-at-2.19.58-PM-poster.jpeg" width="510" height="250" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-27-at-2.19.58-PM.mp4"][/video]उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित रहेगा तब तक कोई ना कोई उमेश पाल खत्म होता रहेगा, अतीक अहमद ने मेरा परिवार उजाड़ा है उसका भी ऐसा ही सर्वनाश हो। मृतक उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
आपको बता दें कि बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है। उसे उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाना है। इस केस में एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।