UP News: This work was done with the teenager who went to bath
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:40 AM
UP News : शामली। सावधान! ठंड के मौसम में अगर आप नहाने के लिए बाथरूम में जा रहे हैं तो जरा संभल कर। ध्यान रखिये, आपका गीजर भी कातिल हो सकता है। ऐसा ही एक वाकया कांडला कस्बे में सामने आया है। यहां नहाने गई एक किशोरी की जान चली गई। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
UP News :
कांडला कस्बे में बाथरूम में नहाने गई 17 वर्षीय एक किशोरी की दम घुटने से मौत हो गई। 12वीं कक्षा की छात्रा इशिका गोयल नहाने गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा। किशोरी अंदर बेहोश पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।