उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:55 AM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। हादसा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। UP News :
ग्रामीणों ने घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
हादसे के तुरंत बाद कार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा मार्ग पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को भी आदेश दिया है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह भयंकर दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। UP News :