
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रदेश की जिला अदालतों में तैनात अपर जिला जजों में बड़ा बदलाव किया है। चार दर्जन से ज्यादा अपर जिला जजों के स्थानांतरण किए गए हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद जिला अदालतों में तैनात अपर जिला जजों ने अपने गंतव्य जनपदों में पहुंचने की तैयारी शुरु कर दी है।
शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात 38 अपर जिला जजों का स्थानांतरण किए जाने का आदेश जारी किया। मऊ के अपर जिला जज पुष्पेंद्र को हाथरस में तैनाती मिली है। सौरभ गोयल बुलंदशहर से गाजियाबाद में ADJ बनाए गए हैं। राजेश मिश्रा मैनपुरी से नोएडा के एडीजे बनाए गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 31 सिविल जजों का भी ट्रांसफर किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 31 सिविल जजों के भी तबादले किये गये हैं। नई तैनाती दी गई है। 57 जिलों में HJS स्तर के एडीजे को तैनाती दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बनाए गए। ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आगरा, रेनू मिश्रा बुलंदशहर, सुनील प्रसाद गाजियाबाद, प्रेम प्रकाश लखनऊ, अवधेश कुमार को उन्नाव में तैनाती मिली है।