यूपी में फिर किए गए तबादले, 9 पुलिसकर्मी इधर से उधर
UP News :
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
05 Feb 2025 10:52 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
05 Feb 2025 10:52 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। उत्तर प्रदेश के भदोही में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस बार भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आठ निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और मजबूत करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके अलावा भदोही पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पर आई शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह इस जिले और यहां के पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।
9 पुलिसकर्मी इधर से उधर किए गए
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को आठ निरीक्षक एवं एक उप निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण दुबे को साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। गोपीगंज एसएचओ नागेंद्र प्रताप सिंह को विवेचना सेल भेज दिया गया, पुलिस लाइन से श्याम बिहारी को गोपीगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी। प्रभारी साइबर थाना श्याम बहादुर यादव को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना मनोज कुमार को साइबर थाना, राम सरीख गौतम को पुलिस लाइन से कोइरौना, उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह को चौकी प्रभारी चौरी से ज्ञानपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह को साइबर थाने में भेजा गया। छोटक यादव को ज्ञानपुर ज्ञानपुर कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया।
शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस अव्वल
सबसे बड़ी बात और इस जिले के लिए गर्व करने की यह है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पर आई शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस प्रदेश में अव्वल आई है। सिद्धार्थनगर जिले के साथ भदोही पुलिस को पहला स्थान मिला है। जनवरी में पोर्टल पर आई 686 शिकायतों में शत-प्रतिशत का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने भदोही के आइजीआरएस सेल के प्रभारी समेत अन्य कर्मियों की पीठ थपथपाई। UP News :
क्या है यह शिकायत निवारण प्रणाली
समय पर न्याय मिल सके इसलिए यह प्रणाली बनाई गई है। इस आॅनलाइन शिकायत प्रणाली के तहत शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाता है। तय तिथि तक समस्या निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तक की जाती है। इसका मूल्यांकन भी प्रदेश मुख्यालय से किया जाता है, इसके आधार पर ही प्रदेश स्तर पर रैकिंग बनती है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ के 46, हेल्पलाइन 111, आनलाइन 282 समेत 686 मामले जनवरी में आए थे। इन सभी का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया गया। UP News :