UP News : ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन की मौत
UP News: Two killed in jeep and motorcycle collision in Uttar Pradesh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:59 AM
इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर शनिवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुदैला गांव के पास हुआ। चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में औरैया के राकेश कुमार, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार की आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य महिला घायल हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लग गईं, जिससे वह पकड़ में आ गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।