मालिक की जान बचाने के लिए बदमाशों से भिड़े दो कुत्ते
UP News
भारत
चेतना मंच
12 Mar 2024 10:09 PM
UP News : एंटरटेनमेंट फिल्म तो आप सभी ने देखी ही होगी, उस फिल्म में जैसे अक्षय कुमार का कुत्ता उनकी जान बचाने के लिए अपनी जान दाव पर लगा देता है वैसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की जान को बचाने के लिए खुद की जान दाव पर लगा दी, लेकिन इसमें वह बच नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का है। जहां कुछ हमलावरों की ओर से एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। लेकिन एक कुत्ते की मालिक की जान बचाने के चक्कर में अपनी जान गवा दी।
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार पूरा मामला सोमवार (11 मार्च) की है, जब रात में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडला में हमलावरों ने किसान सरदार लखविंदर सिंह के घर में जबरदस्ती घुस गए। जिसके बाद उन हमलावरों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने किसान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज पर किसान के दो पालतू कुत्ते तुरंत एक्टिव हो गए और हमलावरों पर दोनों ने अटैक कर दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए हमलावरों ने कुत्तों पर गोली चला दी। इससे एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता हमले में बाल-बाल बच गया। रात के समय फायरिंग की आवाज सुनकर सभी ग्रामीण बाहर आ गए और किसान के घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को घर की आता देख हमलावर डर गए और मौके से भाग गए।
UP News
आपसी रंजिश के चलते हुआ हमला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुए इस हमले के पीछे आपसी रंजिश को बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामल की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। किसान लखविंदर सिंह के कुत्ते के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किसान लखविंदर ने घटना की शिकायत दर्ज कराकर हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।