UP News : अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक घायल
Two motorcycle riders killed, one injured in collision with unknown vehicle
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:48 AM
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन सड़क मार्ग पर सतन्याव गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों की पहचान सुखदेव यादव (47), सिकदार यादव (50) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान राजा यादव (21) रूप में हुई है।
सिंह के मुताबिक, सुखदेव और सिकदार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत में भर्ती कराए गए राजा यादव का बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। सिंह के अनुसार, हादसे के शिकार तीनों लोग बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली का पुरवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।