UP News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:40 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:40 AM
UP News: बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
UP News
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी गांव के पास रविवार की रात एक मोटर साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दिनेश पासवान (25) और उसके साले हीरामन पासवान (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि दिनेश और हीरामन टड़वा गांव जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।