पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात मदनपुरा के निकट हुई इस दुर्घटना में गोरखपुर जिला निवासी धीरज (22) और गणेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निचलौल थाना निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में दो और लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। निचलौल-सिंदुरिया मार्ग पर हुई इस दुर्घटना के समय ये चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।
उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर घटनास्थल से भागने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।